अबुजा: उत्तरी नाइजेरिया में नौका पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ है। नाव के पलटने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में सोमवार सुबह पलट गई।

सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण घटना हुई है। उसमें करीब 300 लोग सवार थे। जिसमे 103 लोगों की मौत हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है की मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मृतकों के शव निकाले जाने के बाद उनके परिवारों में मातम का माहौल है। आशंका है कि नाव अधिक संख्या में सवारों की वजह से डूबी है। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा।

See also  UNSC meeting - जहां 26/11 अटैक वहीं बैठक में पाक आतंकवाद हुआ बेनकाब