विरुध्दनगर। तमिलनाडु के विरुध्दनगर इलाके में रविवार को सुबह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक फोटो जर्नलिस्ट को बुरी तरह पीटा। उसकी गलती सिर्फ इतनी सी थी कि उसने सभा में खाली पड़ी कुर्सियों की फोटो खींच ली। बस फिर क्या था ? कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस छायाकार पर फूट पड़ा। सरेआम उसका कॉलर पकड़ कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। दूसरे छायाकारों ने जब इस पर हस्तक्षेप किया तो उनको भी बिगड़ैल कांग्रेसियों ने भला बुरा कहा। इससे सियासी पार्टियों की तानाशाही वाला चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया। माइक पर मीठी-मीठी बाते करने वाले नेताओं और उनके समर्थकों का क्या यही चरित्र है? क्या ऐसे ही देश विकास करेगा?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।