बेंगलूरु।
इंडियन टी20 लीग में फ्रेंचाइजी टीम पंजाब के लिए खेलने वाले गेंदबाज हार्डस विल्जोएन ने टूर्नामेंट को विश्व कप के स्तर का बताया है। उनका मानना है कि आईपीएल के रूप में वह एक ऐसे टूर्नामेंट में खेल रहे हैं जिसका स्तर विश्व कप के समान है। वह विश्व भर की तमाम टी-20 और टी-10 लीग में खेलने के बाद आईपीएल में आए हैं।
हार्डस विल्जोएन का मानना है कि आईपीएल बाकी लीगों से अलग है और इसका स्तर विश्व कप के स्तर का है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में गुरुवार को एक सवाल के जवाब में कहा, “आईपीएल का स्तर विश्व कप के समान है। यहां आपको विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है। यह खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच है, जहां वह अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जायका होता है।”
हार्डस ने जनवरी 2016 में जोहान्सबर्ग टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद वह कभी राष्ट्रीय टीम में नहीं लौटे। उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 15 ओवर्स में 79 रन देकर एक विकेट लिया था लेकिन दूसरी पारी में चार ओवर्स में 15 रन देकर सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। राष्ट्रीय टीम के दोबारा न खेल पाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हर खिलाड़ी का सपना अपने देश के लिए खेलने का होता है, लेकिन इसके लिए मौके भी मिलने चाहिए। आपको एक मैच के बाद हटा दिया जाता है तो अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मौका नहीं मिलता है।

See also  बड़ी खबरः भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL स्थगित, फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं; लीग के 12 मैच बाकी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।