पुणे। देश में जैसे-जैसे गरमी अपना रंग दिखा रही है, सियासी पारा भी उफान मारता जा रहा है। आखिर ऐसा हो भी क्यों न? लोकसभा के चुनाव जो चल रहे हैं। इधर गर्मी उधर लोकसभा चुनाव और इसी के साथ ही सीजन चल रहा है बॉयोपिक का। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की तो बॉयोपिक आ भी गई। अब लोग राहुल गांधी को लेकर सवाल कर रहे हैं। आज ही एक पत्रकार ने उनसे जब ये पूछा कि अगर आपकी बॉयोपिक बनी तो उसकी हिरोइन कौन होगी? राहुल गांधी ने तपाक से जवाब दिया- दुर्भाग्य से मैंने अपने काम से शादी कर ली है। जब कि इससे पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से शादी कर ली है।

अक्सर राहुल गांधी से पूछे जाते हैं ऐसे सवाल:

यह ऐसा सवाल है, जो राहुल गांधी से अक्सर पूछा जाता है। पिछले साल हैदराबाद में पत्रकारों ने पूछा था कि वह शादी कब करेंगे? तब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से शादी कर ली है। दरअसल, वह पुणे में छात्रों से बातचीत करने पहुंचे थे और इस दौरान भी उनसे यही सवाल पूछ लिया गया। अगले हफ्ते शुरू हो रहे लोक सभा चुनाव से पहले राहुल गांधी प्रचार के लिए जगह-जगह जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुणे में छात्रों के साथ वह संवाद कर रहे थे, जिसे आरजे मलिष्का को-आॅर्डिनेट कर रहे थे।

See also  3 तलाक बिल राज्यसभा में पास, पक्ष में 99 तो विपक्ष में पड़े 84 वोट

साहसी व्यक्ति हैं मेरे भाई: प्रियंका

राहुल गांधी से उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी के ट्वीट पर भी पूछा गया था क्योंकि उन्होंने केरल के वायनाड सीट से भी नामांकन भरा है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया था- मेरे भाई, मेरे सबसे प्यारे दोस्त और अब तक के सबसे साहसी व्यक्ति। वायनाड उनका ख्याल रखना। वह आपको निराश नहीं करेंगे।
इस पर राहुल से पूछा गया कि उन्हें यह साहस कहां से मिला। उन्होंने जवाब दिया- साहस अनुभव से आता है, जो भी मैंने सामना किया है और स्वीकार किया है। यदि आप सच्चाई को स्वीकार करते हैं, तो आपके पास साहस है। यदि आप एक झूठ को स्वीकार करते हैं, तो आपको डर है। प्रियंका गांधी पर उन्होंने कहा कि मेरी बहन मेरी सबसे करीबी दोस्त है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कोरोना काल में बढ़े ऑनलाइन फ्रॉड के मामले... KYC Update के झांसे में न आएं वर्ना हो जाएगा आपका अकाउंट खाली

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।