Pellentesque habitant morbi tristique senectus et netus et malesuada fames ac turpis egestas. Vestibulum tortor quam, feugiat vitae, ultricies eget, tempor sit amet, ante. Donec eu libero sit amet quam egestas semper. Aenean ultricies mi vitae est. Mauris placerat eleifend leo.
पटना। आज सुबह 9 बजे 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगगंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा छपरा और बलिया के बीच गौतम स्टेशन पर हुआ। जानकारी के अनुसारट्रेन बिहार के छपरा से सूरत जा रही थी, तभी अचानक गौतम स्टेशन के पास ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरगए। ट्रेन हादसे की खबर से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मदद ने घायलों कोनजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानी की खबर सामने नहीं है।वहीं रेलवे की मानें तो घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। विभाग ने घटना की जांच शुरूकर दी है। 

धमाके के बाद उतरे डिब्बे:

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल की ओर अधिकारी रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद से रेलयातायात बाधित है। यह ट्रेन सुबह 8 बजे छपरा से सूरत के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि अचानकतेज धमाके के साथ ही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमनरोक दिया गया है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। 

34 घंटे में तय करती है सफर:

19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, बिहार के छपरा से सुबह 8 बजे चलकर बलिया, मऊ, वाराणसी, सतना, जबलपुर,खंडवा होते हुए सूरत तक पहुंची है। यह रेलगाड़ी सूरत तक लगभग 34 घंटे का सफर तय करती है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।