अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म पंगा का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में कंगना रनौत,

जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीता गुप्ता की अहम भूमिका हैं। यह ट्रेलर 24 घंटे में 2019 का

सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इसे 24 घंटे 44 मिलियन बार देखा गया हैं। इसके

चलते इसने अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 को को पीछे छोड़ दिया है।

 

3 मिनट 3 सेकंड के इस ट्रेलर को 44 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है और इसे देखकर फिल्म

शानदार होने की बात का अंदाजा लगता है। इस बात से खुश होते हुए कंगना की बहन रंगोली ने

ट्वीट्स करते हुए कहा कि वह ‘सबसे रोमांचक खबर’ शेयर करने जा रही हैं।

 

इसके बाद उन्होंने पंगा का पोस्टर शेयर करते हुए इस बारे में बताया कि यह 2019 की सबसे ज्यादा

पसंद किया गया और देखा गया ट्रेलर है। इस बारे में बताते हुए रंगोली ने लिखा है, ‘पंगा का ट्रेलर 24

See also  कंगना रनौत को मिला राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्यौता, फैंस के साथ शेयर की निमंत्रण पत्र की झलक

घंटे के भीतर 44M बार देखा गयाl एक महिला निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी सभी पुरुष निर्देशकों

के बीच तनकर खड़ी है।’

 

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘न केवल एक्ट्रेस बल्कि वीमेन डायरेक्टर्स को भी कमकर

आंका जाता है। जैसे की प्रत्येक परिवार में मां को कम कर आंका जाता है, लगता है कि भारत अब उसे

बदलने के लिए तैयार है।’

 

फिल्म पंगा के ट्रेलर को ज्यादातर लोग पसंद कर रहे है। फिल्म पंगा एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, इसका निर्माण

फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया हैl यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होनेवाली है। फिल्म एक्ट्रेस

कंगना रनौत बॉलीवुड की बागी एक्ट्रेस मानी जाती हैl उन्होंने कई मौकों पर फिल्म निर्देशक करण जोहर पर

निशाना साधा है और बॉलीवुड में वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया हैंl वीमेन डायरेक्टर्स जल्द फिल्म

धाकड़ में भी नजर आएंगीl

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Kangana Ranaut ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल को दिया Open Challenge कहा ‘नहीं लेते हो ड्रग्स तो

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।