टीआरपी डेस्क। यूं तो बिहार शराब बंदी वाला राज्य है। मगर आज भी खुलेआम शराब की तस्करी जारी हैं। ताजा मामला मोतिहारी का हैं, जहां शराब पार्टी के बाद 16 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 12 की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

टीआरपी डेस्क। यूं तो बिहार शराब बंदी वाला राज्य है। मगर आज भी खुलेआम शराब की तस्करी जारी हैं। ताजा मामला मोतिहारी का हैं, जहां शराब पार्टी के बाद 16 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 12 की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटनाक्रम मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार को सबसे पहले दो लोगों की मौतें हुईं। इसके बाद शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। मरने वालों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। जिसके बाद सभी लोग घर आकर सो गए।

शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। इधर लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है। इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इन लोगों से भी शराब पीने की बात सामने आ रही है। इधर मामला गंभीर होते देख पुलिस मुख्यालय के मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है।

See also  Coronavirus Updates: कोरोना के 1590 नए केस, 10-11 अप्रैल को देशभर में होगी मॉक ड्रिल, रायपुर में 3 मरीजों की पहचान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।