कोझिकोड । केरल के कोझिकोड जिले में एक सरकारी मुर्गी पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से 1,800 मुर्गियों की संक्रमण से मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के वायरस के एच5एन1 स्वरूप की मौजूदगी उस मुर्गी पालन केन्द्र की मुर्गियों में पाई गई जिसका संचालन जिला पंचायत करता है।


अधिकारी ने बताया कि केरल की पशुपालन मंत्री जे चिंचू रानी ने इस संबंध में केंद्र के दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुरूप रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू फैलने के संकेत हैं।


नमूनों को सटीक जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है मुर्गी पालन केन्द्र में 5000 से अधिक मुर्गियां थीं और उनमें से अब तक संक्रमण के चलते 1800 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। बयान के अनुसार, जिला अधिकारियों के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय के साथ मुर्गियों को मारा जाएगा तथा बीमारी की रोकथाम के लिए अन्य प्रयास किए जाएंगे।

See also  लखीमपुर खीरी मामला : कल तक के लिए टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांगा स्टेसस रिपोर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।