भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 ने संक्रमितों ने गंवाई जान

टीआरपी डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.86 लाख नए केस सामने आए हैं। साथ ही 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इससे पहले बुधवार को 2.85 लाख केस सामने आए थे। जबकि 665 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी।

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,06,357 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 22 लाख से ज्यादा हैं। एक्टिव केस कुल केस के 5.46% हैं। देश में अब तक 3,76,77,328 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट अभी भी 19.59% पर बना हुआ है।

दिल्ली में 7498 नए केस मिले

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। वैसे बुधवार की तुलना में गुरुवार को मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया था। लेकिन आज ये आंकड़ा 7498 पर पहुंच गया है। अभी राजधानी में संक्रमण दर 10.59% चल रहा है और एक्टिव केस 38315 पर पहुंच गए हैं।

कैसा है अन्य राज्यों का हाल?

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,771 नए मामले सामने आए हैं। 34,439 लोग ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस की संख्या 3,00,556 हो गई है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 52,281 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।