वेब डेस्क। दिल्ली के विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभराकर गिरा है। मिली जानकारी के अनुसार यह मकान करीब 20 वर्ष पुराना था। मकान आज दोपहर अचानक झुक गया था, जिसके चलते समय रहते मकान को खाली कर दिया था। गया। इसके बाद करीब तीन बजे मकान गिर गया, इससे आसपास के मकानों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी तरह की जान के नुकसान होने की कोई खबर नहीं आई है।

इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, दमकल और निगम की टीमें मौके पर पहुंची। बता दें कि यह 18 ग़ज़ का एल साइड का मकान था। मकान गिरने से बीएसईएस के बिजली के तार टूट गए हैं। इस हादसे के बाद सारा मलबा गली में गिर गया है, जिसके कारण इलाके के लोगों को दिक्कतों का समाना करन पड़ा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर\

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।