टीआरपी। Bihar assembly elections : 6 नवंबर 2025 को पहले चरण में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पिछले 30 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा चुनाव में मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 64.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा में 1995 से लेकर अब तक हुए चुनाव मे मतदान का यह रिकार्ड है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार हालांकि मतदान का अंतिम आंकड़ा 64.69 है, इसमें हल्का बदलाव होने की संभावना है, और आंकड़ा लगभग 65 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इस बार चुनाव में महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख मतदाता थे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष और 1.76 करोड़ महिला मतदाता शामिल थीं। चुनाव में मतदान की 143 शिकायतें प्राप्त हुई थी। बक्सर, फतुहा और सूर्यगढ़ा में कुछ मतदान केंद्रों पर बहिष्कार की सूचना मिली। बिना किसी अप्रिय घटना के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

See also  Chandel Said The Battle Of Supremacy In Bhupesh-Markam -नारायण चंदेल का तंज भूपेश-मरकाम में घमासान चल रहा

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।