नौसेना में शामिल होंगी 341 महिला नाविक, आने वाले साल से महिलाओं के लिए खुलेंगे सभी ब्रांच

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना पहली बार महिला नाविकों को सर्विस में शामिल करने जा रही है। चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने इसकी जानकारी दी। Indian Navy चीफ ने कहा कि भारतीय नौसेना में 3000 अग्निवीर ज्वाइन कर रहे हैं, जिसमें 341 महिलाएं हैं।

नौसेना चीफ ने कहा कि भारतीय नौसेना में उपलब्ध पदों के लिए अप्लाई करने वाले 10 लाख व्यक्तियों में से 82000 महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि अगले साल से महिला अधिकारियों के लिए सभी ब्रांच को खोल दिया जाएगा।

नेवी चीफ ने कहा था, ‘हमें अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है. 3000 वैकेंसी के लिए 10 लाख लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 82,000 महिलाएं थीं। हमें अभी नहीं मालूम है कि उनमें से कितने लोग सभी स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले हैं। अभी हमारे पास एजुकेशन और फिजिकल एलिजिबिलिटी के लिए अलग-अलग स्टैंडर्ड नहीं हैं, क्योंकि नौकरी एक ही है।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।