टीआरपी डेस्क। मुंबई के घाटकोपर इलाके में 36 राजहंसों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया गया कि सोमवार रात घाटकोपर में पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके में एमिरेट्स की एक फ्लाइट की चपेट में आने से कम से कम 29 राजहंसों की मौत हो गई। मुंबई एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 508 की सोमवार रात 9.18 बजे पक्षी से टक्कर हो गई. हालांकि, इस टक्कर के बाद विमान जरा क्षतिग्रस्त हो गया, मगर उसकी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो गई।

सोमवार देर रात तलाशी के दौरान राजहंस के करीब 29 शव बरामद किए गए, जबकि मंगलवार सुबह चार से पांच और शव मिले। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को स्थानीय लोगों ने राजहंसों के मारे जाने की सूचना दी थी। मुंबई और नवी मुंबई तट के किनारे के वेटलैंड्स राजहंस का प्रसिद्ध निवास स्थान हैं। प्रवासी पक्षी दिसंबर के आसपास इन तटों पर आते हैं और मार्च और अप्रैल तक देखे जाते हैं।

See also  महासमुंद में ऑक्सीजन एक्सप्रेस को दिखाई गई हरी झंडी, मुंबई से विशाखपट्नम तक तैयार किया गया है ग्रीन कॉरिडोर

जब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो वे राजहंसों के शव को देख हैरान रह गए। अधिकारियों को यह इलाका राजहंसों के शवों से अटा पड़ा मिला। चारों ओर राजहंस के पंख, पंजे और चोंच के टूटे हुए टुकड़े बिखरे हुए थे।

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार इन सभी राजहंसों की मौत एमिरेट्स फाइल्ट से टकराने पर हुई है। मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के डिप्टी कंजर्वेर दीपक खड़े ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि की है कि एमिरेट्स फ्लाइट से राजहंसों की टक्कर हुई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।