30 सेकेंड में 7 इमारतें हुई धरासाई, हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मकानों में दरारे पड़ने से इलाके के लोगों में खौफ बना हुआ है। कई मकान ढह कर नष्ट हो गए है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार सुबह 7 इमारतें गिर गई । जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबरें ये भी है कि इन इमारतों के गिरने से कई लोगों की मौत हुई है। आसपास की 2-3 इमारतों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लोगों के आने-जाने पर शासन ने रोक लगा दी गई है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में लैंडस्लाइड की वजह से हुई। इसके अलावा कई घर टूट गए और 400 सड़कें ब्लॉक हो चुकी हैं। भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल के 3 जिलों, शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी शासकीय और निजी स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि, सभी इमारतों को पहले ही खाली करवा दिया गया था। इनमें से एक बिल्डिंग में कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और दूसरी एसबीआई बैंक चल रही थी। जुलाई में इन इमारतों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा ने इन्हें पहले ही खाली करवा दिया गया था।

See also  देश के सभी बड़े शहरों में चलाए जाएंगे वंदेभारत मेट्रो ट्रेन 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।