नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की तीन दिवसीय चिंतन शिविर राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक होना है। इस शिविर में देश भर के बरिष्ठ पहुंच रहे हैं और इसमें सभी प्रस्तावों को पेश किया जाएगा। 2024 के आम चुनाव से पहले पार्टी उन सभी पेचों को कस लेना चाहती है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के चिंतन शिविर में राजस्थान के उदयपुर जाने के लिए पार्टी ने ट्रेन की दो कोच बुक कराई है।

कांग्रेस पार्टी के करीब 70 नेता तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए दिल्ली से उदयपुर ट्रेन से जाएंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने इसके लिए एक ट्रेन के दो डिब्बे बुक किये हैं। कांग्रेस पार्टी ने रेल मंत्रालय से अलग बोगी के लिए संपर्क किया था। अन्य नेताओं के साथ राहुल गांधी भी गुरुवार, 12 मई को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उदयपुर के लिए मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करेंगे।

See also  नए साल की अच्छी खबर: 2020 में इसरो लांच करेगा चंद्रयान- 3 मिशन, प्रोजेक्‍ट को मिली मंजूरी: के सिवन

जानकारी के अनुसार, रात भर का सफर होने के कारण राहुल गांधी ने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया है। करीब 744 किलोमीटर की इस यात्रा में 12 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा। इस दौरान ट्रेन 16 स्टेशनों पर रुकते हुए उदयपुर पहुंचेगी।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने सोमवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस ट्रेन से उदयपुर जाने का फैसला पार्टी के अन्य नेताओं से साझा किया। हालांकि राहुल गांधी ने यह पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया कि वे चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वहां कैसे जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और विवेक बंसल जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित 70 से अधिक नेता ट्रेन से उदयपुर जाएंगे। हालांकि कांग्रेस महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला इस ट्रेन से सफर नहीं करेंगे। ट्रेन से यात्रा करने की यह योजना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ट्रेन से कानपुर की यात्रा करने के कुछ समय बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से तय की गई है।

See also  सुप्रीम कोर्ट तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ जनहित याचिका पर सोमवार को करेगा सुनवाई

गौरतलब है कि कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक और संगठनात्मक मोचरें पर चुनौतियों का सामना करने को लेकर अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है। जोकि पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहा अब तक का चौथा चिंतन शिविर है। इस शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।