मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (mtnl) बिल्डिंग में सोमवार को भीषण आग लग गई। बचाव अभियान के लिए दमकल विभाग(fire brigade) की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग के बचावकर्मी(resque workers) आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 14 गाड़ियां घटनास्थल पर लगाई गई हैं। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। 9वीं मंजिल पर फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू जारी है। अब तक आग से 50 लोगों को बचा लिया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लोगों को नीचे उतार रही है।
अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बचाव कार्य जारी है। घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसकी छत पर 50 लोग अब भी फंसे हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है।
इससे पहले मुंबई में ही ताजमहल और डिप्लोमैट होटल के पास चर्चिल चैंबर बिल्डिंग में आग लगी थी। दमकल के कर्मचारियों ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
एक व्यक्ति की मौत:
दमकल की टीमें गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। फंसे हुए 14 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। हादसे में घायल हुए 54 साल के व्यक्ति श्याम अय्यर को जीटी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल हुए 50 वर्षीय व्यक्ति यूसुफ पूनमवाला को इलाज के लिए बंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरीर के अंदर जहरीले धुएं चले जाने के बाद पांच लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
मांडवी अग्निशमन के एक कर्मी भीरमल संतोष पाटिल का आग बुझाने के दौरान दम घुटा, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस में मेडिकल सहायता दी गई। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को तनाव में देखते हुए पुलिस ने एतियातन व्यस्त मेवेदर रोड को बंद कर दिया। मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

See also  अच्छी खबर: दो महीने में यह कंपनी करेगी 7 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति, कोरोना संकट के बीच बेरोजगारों को होगा लाभ

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।