बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

जल्द आने वाली है पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, आपका नाम है या नहीं, जानें इस तरह

जल्द आने वाली है पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, आपका नाम है या नहीं, जानें इस तरह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नौवीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में जमा होने वाली है। हितग्राही किसान काफी लंबे समय से खाते में पैसा जमा होने का रास्ता देख रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता सम्मान निधि के रूप में देती है। केंद्र सरकार किसानों को अभी तक किसान सम्मान निधि के 8 किस्त दे चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक देश में करीब 12.11 करोड़ किसानों के खातों में 9वीं किस्त की रकम ट्रांसफर की जाएगी. इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त यानी अप्रैल-जुलाई की किस्त 10,71,93,399 किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

यह भी पढ़ें :-  सीएम ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, पट्टाधारी आदिवासियों को मिले पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

किसान लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • किसान को सबसे पहले किसान योजना की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर क्लिक करना होगा।
  • होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर का विकल्प दिखेगा, जहां Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा।
  • ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का सिलेक्शन करें।
  • इसके बाद Get Report पर क्लिक करने पर लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी, इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

क्या है किसान सम्मान निधि

देश में नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 3 किस्तों में 6,000 रुपए देती है। हर साल पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, वहीं दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक और तीसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में सीधे जमा कर दी जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन