पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश हुई नाकाम, भारतीय तटरक्षकों ने नाव से जब्त की 280 करोड़ की हेरोइन

नई दिल्ली। समुद्र के रास्ते  हेरोइन की तस्करी करने के मकसद से भारत में घुसने का प्रयास करने वाले 9 पाकिस्तानियों को एटीएस की टीम ने 250 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने आज कहा कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने राज्य के तट के पास अरब सागर में चालक दल के नौ सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है।

नाव से 280 करोड़ रुपये की हेरोइन भी जब्त की है। प्रवक्ता ने कहा कि तटरक्षक बल के जहाजों ने पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ को रोक लिया और उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। अधिकारियों को नाव पर 280 करोड़ रुपये की हेरोइन मिली है। बयान में कहा गया है कि नाव और उसके चालक दल के सदस्यों को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह लाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।