टीआरपी डेस्क। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं। मगर उनके इस दरबार का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। इस बीच सूरत के हीरा कारोबारी ने बाबा को चुनौती भी दे डाली है।

बता दें कि व्यापारी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुझे उनके दिव्य दरबार में आमंत्रित किया जाए तो मैं पॉलिश किए हुए हीरों का एक पैकेट ले जाऊंगा और अगर वह मुझे बताएंगे कि इसमें कितने पॉलिश किए हुए हीरे हैं, तो मैं हीरों का वह पैकेट उनके चरणों में अर्पित करूंगा और उनकी दैवीय शक्ति को स्वीकार करूंगा।

इतना ही नहीं व्यापारी ने कहा कि 22 तारीख से वे गुजरात में धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार का विरोध करने जा रहे हैं। बागेश्वर सरकार उर्फ ​​धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार 26 व 27 मई को सूरत में होने वाला है। व्यापारी ने कहा कि इस दरबार में चमत्कार, अंधविश्वास और उनकी दैवीय शक्ति के बारे में बताया जाता है, जिसका वो खुलकर विरोध करेंगे।

See also  Coronavirus in India :सितंबर में डराने लगी कोरोना की रफ्तार, आंकड़ा 39 लाख पार, 24 घंटे में 83,341 नए केस

व्यापारी ने कहा कि हम प्रत्येक जिले में कलेक्टर को आवेदन देकर सूरत, अहमदाबाद और राजकोट में दिव्य दरबार की स्वीकृति को रद्द करने का आवेदन देंगे। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात के लोगों ने ऐसे अंधविश्वासों और दैवीय चमत्कारों को न कभी स्वीकार किया है और न कभी मानेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।