बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Whatsapp पर मिला शादी का कार्ड आपको कर सकता है कंगाल… रहें सावधान!

Whatsapp पर मिला शादी का कार्ड आपको कर सकता है कंगाल… रहें सावधान!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। Whatsapp पर मिला शादी का कार्ड आपका खाता खाली कर सकता है। इसलिए कार्ड को क्लिक करने से पहले आपकों सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र के हिंगोली से साइबर ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक शख्स को फोन पर व्हाट्सएप के जरिए शादी का कार्ड आया। देखने में ये कार्ड साधारण लग कर रहा था लेकिन जैसे ही इस पर क्लिक किया पीड़ित के खाते से करीब 2 लाख रुपए गायब हो गए।

साइबर ठगी का शिकार हुए सरकारी कर्मचारी को एक अंजान नंबर से 30 अगस्त को होने वाली एक शादी में आने का निमंत्रण मिला था। इस पर लिखा था, आपका स्वागत है। शादी में जरूर आइए। इसके साथ ही एक पीडीएफ फाइल भी अटैच थी।

क्लिक करते ही उड़े 1,90,000

दरअसल, ये पीडीएफ फाइल एक एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज (APK) फाइल थी जिसे शादी के कार्ड के रूप में दिखाकर यूजर के फोन को हैक करने और उसका संवेदनशील डाटा चुराने के लिए जिसका इस्तेमाल किया गया। जैसे ही पीड़ित ने फाइल पर क्लिक किया, साइबर ठगों ने डाटा एक्सेस कर लिया और 1,90,000 रुपये चुरा लिए।

अब इस मामले में हिंगोली पुलिस स्टेशन और साइबर सेल डिपार्टमेंट में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हिंगोली पुलिस स्टेशन और साइबर सेल डिपार्टमेंट में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शादी के निमंत्रण के नाम पर साइबर फ्रॉड तब सामने आया जब कई लोगों ने इसमें अपना पैसा गंवा दिया।

बता दें कि ये फर्जीवाड़ा व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति को शादी का निमंत्रण मिलने से शुरू होता है। क्लिक करने के बाद, APK फाइलें फोन पर डाउनलोड हो जाती हैं, जिसके बाद साइबर अपराधी पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। वे फोन में मौजूद डाटा का इस्तेमाल फोन का मालिक बनकर पैसे मांगने के लिए भी कर सकते हैं।