गाजियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही और लिफ्ट खुलने के बाद वह वहां से चली गई। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ ठाणे में शिकायत दर्ज करवा दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है।

यह है पूरी घटना

घटना सोमवार शाम करीब छह बजे राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में हुई। तक़रीबन 9 साल का बच्चा ट्यूशन से घर लौटा था। फ्लैट तक पहुंचने के लिए वो लिफ्ट से जा रहा था। इसी दौरान एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में चढ़ी और पीछे की और खड़ी हो गई। बच्चा लिफ्ट में गेट की तरफ आता है। इसी दौरान कुत्ता उसकी जांघ में काट लेता है, बच्चा दर्द से कराहते रहता है,और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाता है। वह लंगड़ाते हुए चिल्लाता है। लेकिन पास में खड़ी महिला का दिल नहीं पसीजता। वह बच्चे को संभालने का प्रयास भी नहीं करती और चुपचाप लिफ्ट में खड़ी रहती है।

See also  Karnataka Election 2023 में छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए ऑब्जर्वर

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के मुताबिक, राजनगर एक्सटेंशन में चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में हुई घटना का वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक की मौजूदगी में एक बच्चे को काट लिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर नंदग्राम थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।