टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी संसद के मानसून सत्र से पहले NCCSA के अध्यादेश को राज्यसभा में रोकने के लिए विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटी है। इस बीच रविवार को आप नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, जिसके के बाद से उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि आप को कांग्रेस का अध्यादेश पर साथ मिल गया है।

दरअसल, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आप कल बैठक में शामिल होने जा रही हैं, जहां तक अध्यादेश का सवाल है। हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि हम इस अध्यादेश का समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस महासचिव की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की है।

आप नेता राघव चड्ढा का ट्वीट सामने आने के बाद उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का NCCSA पर समर्थन मिल गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।