टीआरपी डेस्क। दिल्ली मेयर चुनाव से बीजेपी के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुन ली गई हैं। बता दें कि दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है। महापौर पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय थीं।

दिल्ली भाजपा ने नगर निगम महापौर  एवं महापौर चुनाव से पीछे हटने करने का निर्णय लिया। पार्टी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया किया गया, क्योंकि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थाई समिति एवं वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दे रही है, जिस कारण नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहा। भाजपा ने महापौर के लिए शिखा राय और उपमहापौर के लिए सोनी पांडे का नामांकन भरा गया था। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।