कोयंबटूर। दक्षिण भारत में ठंड बारिश कहर बनकर टूटी है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारी बारिश के चलते बड़ा

हादसा हुआ है। दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत होने की खबर है।

 

निजी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद :

स्थानीय प्रशासन की मदद से वहां पर खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने राज्य के कई जिलों में

स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मद्रास और अन्ना यूनिर्सिटी की परीक्षाएं भी रद्द

करने की बात कही गई है।

 

800 लोगों को अभी तक बाहर निकाला गया :

अरब सागर में भारी दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश और आंधी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में

बताया गया है कि थिरुवल्लुर, वेल्लोर, थिरुवन्नामलाई, थुटीकुडी, रामनाथपुरम और तिरूनेलवेली जिलों में अगले 24

घंटे में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री आरबी उदय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि

कडलूर जिले के निचले इलाकों से लगभग 800 लोगों को निकाला गया है।

 

समंदर में मच्छुआरों को नहीं जाने की सलाह :

क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एन पुविरासन ने कहा कि ऊपरी वायु प्रवाह के कारण राज्य में

भारी बारिश हुई है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इस बीच शहर के पुलिस आयुक्त

ए के विश्वनाथन ने चेन्नई में स्थिति का जायजा लिया और हालात की समीक्षा की। विश्वनाथन ने कहा

कि स्थित को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।