टीआरपी डेस्क। Accident in Saudi Arabia : सऊदी अरब में सोमवार तड़के हुए एक भयंकर सड़क हादसे में 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफ्रिहात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में तेलंगाना के हैदराबाद के भी कई यात्री शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन, सऊदी पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

तेलंगाना सरकार सक्रिय, परिवारों को मदद के निर्देश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए CS के. रामकृष्णा राव और DGP बी. शिवाधर रेड्डी को तत्काल विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय (MEA) और सऊदी दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है।

See also  IND vs NZ : नए साल में क्रिकेट का धमाका, 8 शहरों में खेली जाएगी वनडे और T20 सीरीज, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

पीड़ितों के परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने और सहायता देने के लिए तेलंगाना सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 79979 59754 और 99129 19545 भी जारी कर दिया हैं।

Accident in Saudi Arabia : राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता और अपडेट समय-समय पर प्रदान किए जाएंगे। हादसे से भारतीय समुदाय और तेलंगाना में गहरा शोक व्याप्त है।