टीआरपी डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपनी बोर्ड रिजल्ट सीबीएसई https://cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 93.6 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद कक्षा 10वीं के नतीजे जारी किए हैं। वहीं सीबीएसई 12वीं में 87.98% पास छात्र और छात्राएं पास हुए हैं।

बता दें कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक चली थी। इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 39 लाख छात्रों ने भाग लिया है।

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

  • सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Class X) Results 2024 Announced लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्टूडेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • ऐसा करे का साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए सहेंजे।
See also  CBSE Board Exam 2024 : 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं …

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।