टीआरपी डेस्क। भारी विरोध प्रदर्शन के बाद रेल मंत्रालय ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरिस (RRB-NTPC) और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की लेवल 1 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही पास या फेल हुए अभ्यर्थियों की सुनवाई के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है जो रेलवे मंत्रालय को रिपोर्ट देगी।

रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया। इस दौरान रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है।

जो रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा में पास या फैल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी। और दोनों पक्षों की शिकायतें और चिंताएं सुनने के बाद समिति रेल मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  4 लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है बीजेपी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।