AgustaWestland scam accused Christian Michel's bail plea rejected
AgustaWestland scam accused Christian Michel's bail plea rejected

नई दिल्ली। Agusta Westland scam: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर (Agustawestland Vvip Helicopter) के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मामले के अहम आरोपी क्रिश्चिएन मिशेल ( Christian Michel James) की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

Agusta Westland scam: बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर (Agustawestland Vvip Helicopter) खरीदी का सौदा यूपीए-1 की सरकार में तय हुआ था। इस दौरान तकरीबन 12 हेलीकॉप्टर को खरीद के लिए मंजूरी दी गई थी। यह सौदा करीब 36,00 करोड़ रुपये का था। इसमें 360 करोड़ रुपये की दलाली व घूस लेने के आरोप लगे थे। इसके बाद से यूपीए-2 की सरकार ने इस सौदे को रद्द कर दिया। यह मामला 2013-14 में सामने आया।

Agusta Westland scam: अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर (Agustawestland Vvip Helicopter) मामले में भारतीय नेताओं समेत सैन्य अधिकारियों तक पर मोटी घूस लेने के आरोप लगे थे। यह मामला यहीं नहीं थमा, इसके बाद से कांग्रेस (Congress) सवाल के घेरे में खड़ी हो गई। इसके साथ ही अगस्ता वैस्टलैंड (Agustawestland) का मामला इटली की अदालत में पहुंचा। इटली (Italy) की अदालत ने इस मामले में कंपनी फिनमैकेनिका के अधिकारियों को दोषी पाया।

See also  West Bengal Panchayat Election - ममता को सुको.का झटका, पंचायत चुनाव में तैनात रहेगा केंद्रीय बल

Agusta Westland scam: कौन है क्रिश्चिएन मिशेल

क्रिश्चिएन मिशेल ब्रिटिश मूल का नागरिक है। उस पर अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में घूसखोरी और दलाली का केस चल रहा है। इसको दुबई से सन् 2018 में गिरफ्तार करके भारत लाया गया था। पिछले साल इसकी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई से जवाब तलब किया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।