टीआरपी डेस्क। सोमवार को आगरा में भारतीय वायुसेना का मिग-29 विमान क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान विमान में आग लग गई, जिससे यह पलक झपकते ही आग का गोला बनकर एक खाली खेत में गिर गया। हादसे के समय विमान में दो पायलट सवार थे, जिन्होंने आग लगने से कुछ सेकंड पहले ही विमान से कूदकर अपनी जान बचाई।

विमान कागारौल के सोंगा गांव के पास स्थित एक खाली खेत में गिरा। इस घटना के तुरंत बाद एयरफोर्स ने विमान हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने आगरा के खेड़िया हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एयरफोर्स के अधिकारी, जिलाधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है, जबकि आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए हैं। यह एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से नियमित अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था। हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश भी दिए गए हैं।

See also  बिग ब्रेकिंग: अब भारत में 2 से 18 साल उम्र वालों को टीके की तैयारी, एक्सपर्ट्स ने की कोवैक्सिन के सेकेंड और थर्ड ट्रायल की सिफारिश की

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।