टीआरपी डेस्क। होल्डिंग जोन में शुक्रवार को हुई घटना के बाद नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया है। सीएएएन ने एयर इंडिया के पायलट दल को निलंबित कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को एयर इंडिया का विमान 19,000 फीट से 3700 फीट नीचे उतर गया था, जबकि इसे नेपाल में सिमारा के आसमान की ऊंचाई पर रखा गया था।

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हवाई यातायात नियंत्रकों (एटीसी) को एक यातायात संघर्ष की घटना, जो 24 मार्च 2023 को एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के बीच हुई, उसमें सक्रिय नियंत्रण स्थिति से हटा दिया गया है।’

सीएएएन ने घोषणा कर कहा, ‘सीएएएन ने घटनाओं में एयर इंडिया के पायलटों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है और डीजीसीए-इंडिया को पत्र लिखा है।’ वहीं सीएएएन ने फैसले के बारे में इस संबंध में भारतीय आयोग को पत्र लिखा है।

आपको बता दें कि सीएएएन ने उसी दिन 23 मार्च को काठमांडू में उतरने के बाद की घटना पर चालक दल से पूछताछ की। इस घटना पर पायलट-इन-कमांड ने भी अपनी गलती स्वीकार की और इसके लिए माफी मांगी। वहीं पायलटों के साथ काठमांडू टॉवर पर ड्यूटी कर रहे 3 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को भी ग्राउंड कर दिया गया है।

एयर इंडिया का विमान जब नेपाल के सिमारा में लैंड हो रहा था तब वह 19 हजार फीट से 15 हजार 3 सौ फीट नीचे आ गया था। उस समय नेपाल एयरलाइंस का विमान उड़ान भर रहा था और इंडियन एयरलाइंस के उतरने के बाद उसे अपनी ऊंचाई वापस लेनी पड़ी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।