रनवे से फिसला एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बची 35 से ज्यादा यात्रियों की जान

टीआरपी डेस्क। आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया का विमान रनवे से अचानक उतर गया। इस विमान में करीब 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित है। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली से जबलपुर जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार विमान लैंडिंग के समय रनवे से फिसल गया। दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट जैसे ही डुमना एयरपोर्ट पर लैंड हुई तभी ये हादसा हो गया। फ्लाइट रनवे से उतर गई और एयर स्ट्रिप के किनारे की जमीन में धंस गई। इस वजह से विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारी फ्लाइट के अनियंत्रित होकर रनवे से फिसलने की घटना की जांच की बात कह रहे है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।