एयरपोर्ट अथॉर‍िटी ऑफ इंड‍िया को इन 6 राज्यों के हवाई अड्डों से मिले 710.88 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉर‍िटी ऑफ इंड‍िया (AAI) और देश के छह एयरपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एएआई को गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम समेत छह हवाई अड्डों से 710.88 करोड़ रुपये का रियायती शुल्क म‍िला है।

बता दें कि पिछले पांच साल से ये हवाई अड्डे पीपीपी मॉडल के तहत लीज हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने पिछले पांच साल के दौरान ओपन ब‍िड के जर‍िये लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में छह एयरपोर्ट को लीज पर दिया है।

कुल 710 करोड़ का र‍ियायती शुल्‍क प्राप्‍त हुआ

इन सभी एयर पोर्ट का पीपीपी मॉडल के तहत बेहतर ऑपरेशन, मैनेजमेंट और डेवलपमेंट के लिए बोली लगाई गई थी। नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने एक लिखित जवाब में बताया, ‘अक्टूबर 2022 तक, एएआई (AAI) को छह हवाई अड्डों के लिए रियायत पाने वालों से 710.88 करोड़ रुपये की रियायती शुल्क प्राप्त हुआ है।’

हवाई अड्डे और उनके ल‍िए राश‍ि

See also  ड्राइविंग स्कूलों से प्रशिक्षण लेने वालों को ड्राइविंग टेस्ट से छूट नहीं, केंद्र सरकार ने दी सफाई

अहमदाबाद हवाई अड्डा—-314.03 करोड़ रुपये
जयपुर हवाई अड्डा—-271.11 करोड़ रुपये
लखनऊ हवाई अड्डा—-602.51 करोड़ रुपये
गुवाहाटी हवाई अड्डा—-507.56 करोड़ रुपये
मंगलुरु हवाई अड्डा—-221.88 करोड़ रुपये
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा—-431.97 करोड़ रुपये

इन एयरपोर्ट को लीज पर द‍िया गया

लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को लीज पर दिया गया है। इस योजना के कामयाब होने पर आने वाले समय में देश के दूसरे हवाई अड्डों को भी सरकार की तरफ से लीज पर द‍िये जाने पर व‍िचार क‍िया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।