सुप्रीम कोर्ट

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई प्रतीक यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने बंद कर दी है। बता दें कि सीबीआई की 2013 की क्लोजर रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर दे दी है।

सीबीआई के केस को बंद करने के खिलाफ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ चतुर्वेदी की याचिका को कोर्ट ने खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई पहले ही 7 अगस्त, 2013 को मामले की जांच बंद कर चुकी है। अब इसमें कुछ नहीं बचा।

दिसंबर 2022 में हुई सुनवाई के दौरान यादव परिवार की ओर से कपिल सिब्बल ने मामले की सुनवाई बंद करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2019 में सीबीआई हलफनामा दाखिल कर कह चुकी है कि केस की जांच वो बंद कर चुकी है। हालांकि, तब कोर्ट ने कहा था कि मुलायम सिंह का निधन हो गया है। मगर उनके अलावा अन्य परिजनों के खिलाफ जांच जारी रहेगी, लेकिन अब कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।