टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा से शादी किए जाने की सुर्खियां अभी खत्म ही नहीं हुई थी कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में भी आप नेता राघव चड्ढा का नाम जुड़ गया। ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आप सांसद का नाम शामिल किया है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा का नाम लिया था। हालांकि, राघव का नाम चार्जशीट में आरोपी के रूप में नहीं है। बता दें कि दिल्ली के शराब नीति में हुए कथित घोटाले में आप नेता मनीष सिसोदिया पहले ही जेल में बंद हैं। अब सांसद का नाम आना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मनीष सिसोदिया के पीए सी. अरविंद ने ईडी को जानकारी दी कि बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम के घर एक मीटिंग हुई थी। आप नेता राघव चड्ढा भी उस मीटिंग में मौजूद थे। वहीं एक्साइज कमिश्नर वरुण रूजम, एक्साइज पॉलिसी घोटाले में आरोपी विजय नायर और पंजाब एक्साइज डायरेक्टोरेट के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

See also  CG Urban Body Election : आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की पहली सूची…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।