टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 जून को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर संभावित है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष सहित प्रदेश संगठन सचिव मौजूद रहेंगे।

तीन महीने में दूसरी बार होने जा रही बैठक

पिछले तीन महीने के अंदर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय नेतृत्व की ये दूसरी बैठक है। इसके पहले 28 मई को मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भी भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  महंत कॉलेज Abvp की पहल, CAA और NRC को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक, हस्ताक्षर कर छात्रों ने समर्थन में किया मतदान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।