टीआरपी डेस्क। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने आज शनिवार को राज्य में अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बता दें कि दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से दूध की कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है।

सूत्रों का कहना है कि चारा और परिवहन की कीमतों में वृद्धि के कारण दूध की लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं।

बता दें कि मूल्य संशोधन के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये हो गई है। इसके अलावा अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

बताते चलें कि पिछले छह महीने से गुजरात में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में 2 रुपये प्रति लीटर और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों के लिए फरवरी 2023 में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।