आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी सरकार के नए मंत्रिमंडल में 25 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

टीआरपी डेस्क। आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो गया है। नई कैबिनेट में 25 नेताओं को जगह दी गई है। इससे पहले, 24 कैबिनेट मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया था।

नई टीम में शामिल सदस्यों की लिस्ट –

नए मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। जगन मोहन ने कैबिनेट में एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ा वर्ग के लोगों को जगह दी है। बता दें कि 2019 में चुनाव जीतने के बाद सीएम जगन मोहन ने 24 मंत्रियों का कैबिनेट बनाया था। इसमें 56 प्रतिशत मंत्री एससी, एसटी, ओबीसी और समाज के अल्पसंख्यक वर्गों से थे। मुख्यमंत्री ने फिर कैबिनेट में उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाकर 68 प्रतिशत कर दिया। पिछली कैबिनेट में 5 एससी, 1 एसटी, 7 ओबीसी, 1 अल्पसंख्यक और 11 अन्य जातियों के विधायक मंत्री थे।

पांच डिप्टी सीएम बनाए

जगन मोहन ने अभूतपूर्व फैसला लेते हुए पांच डिप्टी सीएम बनाए हैं। देश में पहली बार किसी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। डिप्टी सीएम में चार एससी-एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग से आते हैं।

2014 में कैसा था मंत्रिमंडल?

साल 2014 में चंद्रबाबू नायडू की सरकार में अन्य श्रेत्री से 13 विधायक मंत्री बनाए गए थे। जबकि अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा जाति के 12 विधायक मंत्री बने थे। हालांकि, इनमें से एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी नेता को मंत्रालय नहीं दिया गया था। नायडू का कार्यकाल पूरा होने से केवल चार महीने पहले एसटी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।