तिरुवंतपुरम/नई दिल्ली। Anil Antony left Congress: गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- मैंने कांग्रेस और केरल कांग्रेस में अपनी भूमिका से इस्तीफ़ा दे दिया है। जो लोग फ़्री स्पीच के लिए लड़ते हैं, वो मुझे अपने बयान वापस लेने के लिए कह रहे थे, मैंने इनकार कर दिया। जो लोग प्यार का समर्थन करते दिखते हैं वो फ़ेसबुक पर मुझ पर गालियाँ और नफ़रत बरसा रहे हैं। ये हिप्पोक्रेसी ही है, ज़िंदगी चलती रहती है। ये मेरा इस्तीफ़ा है।

Anil Antony left Congress: बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को अनिल एंटनी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बयान दिया था और डॉक्यूमेंट्री का समर्थन करने वालों पर सवाल उठाए थे। उनका बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की लाइन से बिलकुल अलग था। राहुल गांधी ने इस डॉक्यूमेंट्री पर कहा था, सच हमेशा सामने आता है, उसे प्रेस को बैन करके, ईडी या सीबीआई का इस्तेमाल करके रोका नहीं जा सकता, वह सामने आ कर रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।