Anna Hajare

टीआरपी डेस्क। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकायुक्त कानून को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस की सरकार थी उन्होंने कानून बनाने का वादा किया था। फडणवीस सरकार के जाने के बाद आई ठाकरे सरकार ने भी लोकायुक्त कानून बनाने का वादा किया था। मगर आज तक इस संबंध में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है।

उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री क्यों हमारी मांग को अनसुना कर रहे हैं पता नहीं। ऐसे में हमारे पास आंदोलन करने के अलावा और कोई चारा नहीं। अन्ना हजारे ने ठाकरे सरकार को चेतावनी दी है कि या तो कानून बनाएं या सरकार से इस्तीफा दें।

अहमदनगर में आज मीडिया से बात करते हुए अन्ना हजारे ने महाविकास अघाड़ी सरकार को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने लिखित आश्वासन दिया था। लोकायुक्त अधिनियम के तहत सात बैठकें हुईं। अन्ना हजारे ने कहा कि दो साल बाद भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं।

See also  सोनिया गांधी की वर्चुअल बैठक शामिल हुए सीएम बघेल, कोरोना से उपजे हालात पर हुई चर्चा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।