उद्धव गुट को एक और झटका! तीर-कमान के बाद गंवाया विधानसभा में भवन, अब एक और बुरी खबर

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उद्धव ठाकरे ने पहले शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ गंवाया। इसके बाद हाथ से विधानसभा में पार्टी का दफ्तर ‘शिवसेना भवन’ भी चला गया। अब उनके लिए एक और बुरी खबर आ रही है।

संसद में शिवसेना के दफ्तर पर भी अब एकनाथ शिंदे गुट का कब्जा हो गया है। लोकसभा सचिवालय ने शिंदे गुट को संसद भवन स्थित में पार्टी दफ्तर का कब्जा दे दिया है। लोकसभा सचिवालय की ओस से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया कि संसद भवन का कमरा नंबर 128 शिवसेना संसदीय पार्टी को बतौर कार्यालय आवंटित किया जाता है।

jagran

दरअसल, विधानसभा में स्थित शिवसेना के दफ्तर को भी शिंदे गुट के हवाले कर दिया गया। शिंदे गुट के समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर इसकी मांग की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।