MP@ADITYA:  मजदूरों का अपने घरों के लिए पलायन लगातार जारी है लेकिन इनके साथ हादसों का भी दौरा भी रुकने का नाम नहीं ले रहा।मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई और 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. नरसिंहपुर जिले के मुंहवानी थाने के पाठा गांव के आस पास आम से भरा ट्रक अनियंत्रि

नरसिंहपुर के डीएम दीपक सक्सेना ने बताया, “आम से लदे ट्रक में 18 मजदूर समेत दो ड्राइवर सवार थे. जब ट्रक नरसिंहपुर के पाठा गांव के पास मुड़ी तो ये दुर्घटना हुई. हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए हैं.”

See also  रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

दीपक सक्सेना ने बताया की ये मजदूर आम से लदे ट्रक से तेलंगाना के हैदराबाद से आगरा जा रहे थे.

हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि दुर्घटना के शिकार हुए मजदूर ट्रक से अपने घरों को जा रहे थे या फिर आम से लदे ट्रक के साथ बतौर मजदूर सवार थे. प्रशासन फिलहाल इसका पता लगाने में जुटा है.

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया है. कोरोना संकट की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर ही देखने को मिल रहा है.

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।