बच्चों के वैक्सीनेशन को मंजूरी

टीआरपी डेस्क। बच्चों के वैक्सीनेशन का रास्ता अब खुल गया है। केंद्र सरकार ने 2 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन को मंजूरी दे दी है। DCGI की मंजूरी के बाद अब बच्चों को कौवेक्सिन के टीके लगवाए जा सकते हैं।

भारत में निर्मित कोवैक्सीन बच्चों में वयस्कों जितनी सुरक्षित और असरदार मिली है। कोवैक्सीन की आजमाइश तीन आयु वर्ग दो से छह साल, छह से 12 साल और 12 से 18 साल के बच्चों पर की गई थी।

इस दौरान यह वैक्सीन बच्चों में इस्तेमाल के लिए बेहद सुरक्षित मिली। उनमें कोरोना के खिलाफ वयस्कों जितनी मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित करना भी मुमकिन हो पाया। हालांकि, परीक्षण के अंतिम नतीजे आना अभी बाकी है।

हालांकि सार्स-कोव-2 वायरस बच्चों के लिए उतना जानलेवा साबित नहीं हुआ है। कई बच्चों में तो सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण भी नहीं उभरे हैं। ये टीके संक्रमण से बचाव नहीं, बल्कि उसे गंभीर रूप अख्तियार करने से रोकने भर में कारगर मिले हैं।

ndi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।