TRP डेस्क : उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध MP/MLA कोर्ट के द्वारा गिरफ्तारी की वारंट जारी किया गया है। बता दें कि सुल्तानपुर कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आगामी 24 जनवरी तक कोर्ट में पेश होने के लिए आदेशित किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध जारी यह वारंट नया वारंट नहीं है। यह वारंट पहले से ही जारी किया जा चुका था, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2016 से हाईकोर्ट से इस वारंट पर स्टे ले रखा था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर साल 2014 में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में आज बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कोर्ट में हाजिर होने के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन वे अदालत में हाजिर नहीं हुए। जब वे हाजिर नहीं हुए तो 2016 से स्टे पर रहा गिरफ्तारी वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को की जएगी।

See also  लगातार दूसरे दिन कोरोना के 18000 से अधिक केस, महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता, छत्तीसगढ़ में 290 नए मरीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।