टीआरपी डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज  शराब नीति मामले में सीबीआई ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद घर आकर दिल्ली के सीएम ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरी इज्जत के साथ सीबीआई ने मुझसे सवाल पूछे।

जितने सवाल मुझसे पूछे गए उन सबका मैंने जवाब दिया, कथित शराब घोटाला झूठ है। आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर जाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। 30 साल में बीजेपी से गुजरात में एक अच्छा स्कूल नहीं बना। लोगों ने देख लिया है कि 75 साल में जो देश में काम नहीं हुई वो दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हुई है। ये आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।

सीबीआई ने शराब नीति को लेकर हर तरह के सवाल मुझसे पूछे। सीबीआई ने मुझसे 56 सवाल पूछे। वो मुझे आगे बुलाएंगे या नहीं मुझे पता नहीं। मेरा मानना है कि पूरा का पूरा केस गलत है, फर्जी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।