टीआरपी डेस्क। दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में सहभागिता बढ़ने लगी है। रही है। ताजा मामले में सुनीता केजरीवाल ने आज गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल का तिहाड़ जेल से दिल्ली के विधायकों को भेजा गया संदेश साझा किया।

उन्होंने कहा कि आपके केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक इलाके का रोज दौरा करे और लोगों से उनकी समस्याएं पूछे और उसे दूर करे। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं।

  • मैं जेल में हूं लेकिन मेरे दिल्ली वासियों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
  • हर विधायक नियमित रूप से अपने इलाके का दौरा करे, लोगों से उनकी परेशानी पूछे और उसे दूर करे
  • मैं सिर्फ सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की बात नहीं कर रहा, उन्हें और भी कोई दिक्कत हो तो उसका समाधान करें
  • मेरे दो करोड़ दिल्ली वासियों को किसी भी स्तर पर कोई समस्या न हो। भगवान सबका भला करे।
See also  सीएम भूपेश ने करीमनगर में आमसभा को संबोधित किया

बता दें कि 15 अप्रैल तक दिल्ली के सीएम न्यायिक हिरासत रहेंगे। इसके बाद सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।