टीआरपी डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को सौंपा। इसके बाद दिल्ली सरकार ने नई सरकार के गठन के लिए 26 और 27 सितंबर को विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखा है।

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में मंगलवार को फैसला लिया गया कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल, आतिशी और उनकी कैबिनेट उपराज्यपाल के कार्यालय पहुंचे और शाम 4:50 बजे केजरीवाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

अरविंद केजरीवाल ने पहले ही 15 सितंबर को घोषणा की थी कि वह दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिसे अब अमल में लाया गया है।

See also  Election Commission: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।