असम ब्रेकिंग: चुनावी बैठक में शामिल होकर लौट रहे 5 भाजपा नेताओं की हादसे में मौत, 6 गंभीर
असम ब्रेकिंग: चुनावी बैठक में शामिल होकर लौट रहे 5 भाजपा नेताओं की हादसे में मौत, 6 गंभीर

टीआरपी डेस्क। चुनावी बैठक में शामिल होकर लौट रहे भाजपा नेताओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 5 पांच नेताओं की मौत हो गई वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दक्षिण त्रिपुरा के नूतनबाजार क्षेत्र में हुआ है। ये सभी लोग एक मिनी ट्रक में सवार थे, जो सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग 6 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के बाद नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।