भूपेश बघेल
image source : google

रायपुर। असम में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मतदाताओं के उत्साह को देखकर उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रथम चरण में ऊपरी असम में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए घरों से निकल रहे हैं। युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह असम में परिवर्तन का शुभ संकेत है। सर्बानंद सोनोवाल सरकार को #Syndicatananda सरकार बताते हुए इसके हटने का औपचारिक ऐलान बस बाकी है।

असम में पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। बता दें कि दोपहर 11 बजे तक असम में 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे असम में परिवर्तन का शुभ संकेत करार दिया है।

See also  भूपेश बघेल से जनता पूछना चाहती है, आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि… : विजय शर्मा

असम में पहले चरण में 47 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार नजर आ रही है। यही वजह है कि सुबह 9 बजे तक असम में 6 प्रतिशत मतदान हो चुका था, वहीं दोपहर 12 बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 25.83 प्रतिशत तक जा पहुंचा था। स्वाभाविक है कि लोग अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साहित हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।