टीआरपी डेस्क। कांग्रेस ने शनिवार को असम युवा विंग की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि अंगकिता दत्ता ने हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनके IYC सचिव वर्धन यादव पर पिछले 6 महीनों से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस ने इस मामले में अंगकिता दत्ता को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था और कम समय में स्पष्टीकरण मांगा था। बता दें कि अंगकिता ने कांग्रेस नेताओं पर परेशान करने और भेदभाव करने के आरोप लगाए थे।

बता दे कि मंगलवार को ट्विटर पर अंगकिता दत्ता ने लिखा था कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। लिंग के आधार पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। आगे ट्वीट में कहा कि मैं चार पीढ़ियों से कांग्रेसी हूं। मैंने दो बार आंतरिक संगठन का चुनाव लड़ा है, बूथ समिति बनाई है, पुलिस द्वारा पीटा गया है।

See also  BIG BREAKING : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तय हुआ पहला छत्तीसगढ़ दौरा, दो दिनों का रहेगा कार्यक्रम

अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, एक पुरुष श्रेष्ठता-वादी भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व कैसे कर सकता है, जो हर समय एक महिला को प्रताड़ित और अपमानित करता है। प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का क्या हुआ। अंगकिता, पूर्व कांग्रेस मंत्री अंजन दत्ता की बेटी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।