टीआरपी डेस्क। Bank Holidays August 2025 : अगर आपको इस हफ्ते बैंक से सम्बंधित कोई जरुरी काम है तो यह खबर सिर्फ आपको लिए है। दरअसल इस हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टियां तय की गई हैं।

27 अगस्त, बुधवार
गणेश चतुर्थी के मौके पर कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन शेयर बाजार भी काम नहीं करेगा।

Bank Holidays August 2025 : 28 अगस्त, गुरुवार
पणजी और भुवनेश्वर में गणेश उत्सव के दूसरे दिन की वजह से एक और छुट्टी रहेगी। इन शहरों में बैंक सेवाएं दो दिन तक प्रभावित रहेंगी।

31 अगस्त, रविवार
महीने के आखिरी रविवार को हमेशा की तरह बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Bank Holidays August 2025 : ग्राहकों के लिए राहत की बात
हालांकि ब्रांच बंद रहने पर भी मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। लेन-देन के लिए आप यूपीआई या बैंक ऐप का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

See also  चमोली में बादल फटने से तबाही, मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दबे

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।